महराजगंज में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 पुलिसकर्मियों के तबादले

महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 18 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षियों को विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में स्थानांतरित किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार चौकी प्रभारी अड्डा बाजार थाना नौतनवा उपनिरीक्षक मनीष तिवारी, चौकी प्रभारी चिउटहा थाना सिंदुरिया उपनिरीक्षक अनुराग प्रकाश पांडेय तथा थाना परसमालिक में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अखिलेश यादव को पुलिस लाइन से थाना श्यामदेउरवा भेजा गया है।

उपनिरीक्षक अजय कुमार उपाध्याय को चौकी प्रभारी सेवतरी थाना परसमालिक से प्रभारी सम्मन सेल बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक मनीष पटेल को चौकी प्रभारी बागापार थाना कोतवाली से जनसुनवाई सेल भेजा गया है। उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार को प्रभारी सम्मन सेल से चौकी प्रभारी अड्डा बाजार थाना नौतनवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह को चौकी प्रभारी पकड़ी थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी सेवतरी थाना परसमालिक, उपनिरीक्षक रमेश वरुण को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पकड़ी थाना कोतवाली तथा उपनिरीक्षक सारिका सिंह को थाना श्यामदेउरवा से चौकी प्रभारी चिउटहा थाना सिंदुरिया बनाया गया है।

उपनिरीक्षक जटाशंकर को चौकी प्रभारी भगवानपुर थाना सोनौली से चौकी प्रभारी बागापार थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक अजय कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भगवानपुर थाना सोनौली और उपनिरीक्षक छोटे लाल को थाना नौतनवा से चौकी प्रभारी सिसवामुंशी थाना भिटौली भेजा गया है।

वहीं उपनिरीक्षक गौरव यादव को जनसुनवाई सेल से चौकी प्रभारी सोनौली थाना सोनौली तथा उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को थाना परसमालिक से थाना सोहगीबरवा स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही कांस्टेबल पंकज यादव को थाना बृजमनगंज से थाना श्यामदेउरवा, कांस्टेबल ओम प्रकाश को थाना श्यामदेउरवा से थाना बृजमनगंज भेजा गया है। आरक्षी सौरभ कुमार को न्यायालय सुरक्षा से अभियोजन शाखा में तैनाती दी गई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com